मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- शादी का झांसा देकर रिश्ते के देवर ने युवती से अवैध संबंध बनाए, जिससे वह चार माह की गर्भवती हो गई। जानकारी पर युवती के पिता ने शादी की बात की तो शादी करने की बात कहकर गर्भपात करा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों में सात अक्तूबर को शादी की बात तय हुई, लेकिन आरोपी ने शादी फिर भी नहीं की। एसपी सिटी अरुण कुमार ने भोगांव पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने एसपी मैनपुरी से शिकायत की कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री हमीरपुर कोतवाली भोगांव निवासी बड़ी बहन के साथ घर रह रही थी। पुत्री का देवर हिमांशु पुत्र राकेश उसकी बेटी से बात करने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। जिससे उसकी पुत्री चार माह की गर्भवती हो गई। पीड़ित पिता ने एसपी से कहा ...