बिजनौर, जून 20 -- थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो व फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करने का आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायत का विवरण पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह कस्बे में किसी कार्य से आती-जाती थी। इसी दौरान सेतु निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ क्षेत्र निवासी एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने उसे मोबाइल नंबर देकर बातचीत शुरू की और प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे कस्बे के एक मकान में ले गया, जहां उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका एक साथी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। आरोप है कि दोनों ने उसकी अश्लील व...