गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- मोदीनगर,संवाददाता। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती से शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी की बात करने पर आरोपी ने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती का एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि पांच साल पहले युवक ने शादी का वादा करके युवती के साथ संबंध बनाए। इसके बाद युवक युवती से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पिछले दिनों युवक की शादी और कहीं तय हो गई। जब युवती ने शादी करने की बात की तो आरोपी आग बबुला हो गया। शादी करने की बात करने पर आरोपी ने युवती को मारपीट कर घायल भी कर दिया। इसके बाद युवती की मां ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.