पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। शादी का वादा कर ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये ठगने का आरोप दिल्ली की एक युवती ने पीलीभीत के युवक पर लगाया है। पीड़ित युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली की निवासी युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया जिसमे कहा गया कि उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक से गोवा यात्रा के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकी संबंधों में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और पीलीभीत स्थित अपने घर भी बुलाया। पिछले करीब ढाई साल से युवक दिल्ली में उसके साथ रह रहा था और पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत कर रहा था। दोनों ने करवा चौथ, दिवाली सम...