देवघर, अप्रैल 5 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण को लेकर पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गत अक्टूबर माह में उसकी पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत धनवरिया गांव निवासी एक युवक से हुई थी। परिचय के बाद आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के अनुसार, आरोपी ने शादी की बात कहकर उसे अपने माता-पिता के पास दिल्ली ले गया। दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी के परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि उसके जेवरात छीन लिए गए और उसे घर से भगा दिया गया। घटना के बाद किसी तरह वापस लौटकर पीड़िता ने जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की संबंधित मामले...