बिजनौर, मार्च 12 -- धामपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 31 दिसंबर 2024 को पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि राजन पुत्र लेखराज निवासी ग्राम भवानीपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत कार्य किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद आरोपी का चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...