गुड़गांव, जुलाई 31 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी का झूठा आश्वासन देकर एक युवती का लगातार यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

मामले का विवरण सुशांत लोक-एक निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। उसके बाद आरोपी ने एक जनवरी से एक दिसंबर 2017 के दौरान सेक्टर-29 इलाके में आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया।

यौन शोषण की घटनाएँ पीड़िता के अनुसार झांसे में रखकर उसका यौन शो...