गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी की बात करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती व आरोपी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी एक युवती मोदीनगर स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। युवती ने बताया कि कुछ समय पहले एक युवक की मेरे फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक जल्द शादी करने की बात कहने लगा। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप इसी बीच युवक ने युवती को मिलने के लिए अपने पास बुलाया और होटल में ले गया। आरोप है कि युवक ने जल्द शादी करने का वादा करके दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही आरोपी युवती का लग...