अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र की युवती संग शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह शादी से मुकर गया। प्रेमी ने दूसरी युवती संग निकाह कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। गांधीपार्क के एक मोहल्ला निवासी युवती सेंटर प्वाइंट स्थित एक शोरूम पर नौकरी करती है। चार साल पहले उसकी मुलाकात वहीं काम करने वाले युवक से हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि इसी बीच युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह मुकर गया। आरोप है कि दूसरी युवती से निकाह कर लिया। यह बात युवती को पता लगी तो विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर प्रेमी ने गाली गलौ...