लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ। शादी का वादा कर युवती से दुराचार और धमकी देने के आरोप में नाका पुलिस ने वाराणसी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड निवासी पीड़िता का परिचय अखिलेश मिश्रा से था। आरोप है कि अखिलेश ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को नाका इलाके के एक होटल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध पर उसने गाली-गलौज की और झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर नाका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पानदरीबा स्थित सिओना होटल में है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती से शोषण,जांच शुरू पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...