कौशाम्बी, मार्च 3 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी व उसके माता-पिता ने जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महेवाघाट क्षेत्र की 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी समीर से उसकी बातचीत हुआ करती थी। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ती ही गई। इसके बाद समीर ने शादी का झांसा देकर दुराचार करना शुरू कर दिया। वह डेढ़ साल तक मनमानी करता रहा। इधर बीच युवती ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी वादे से मुकर गया। आरोपी के साथ उसके माता-पिता ने भी गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। इसे लेकर परेशान पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का क...