मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में सोमवार की शाम को पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि भटमिला निवासी एक युवक उसे शादी का झांसा देकर कोर्ट ले गया था। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे घर ले गया और 16 फरवरी से 5 मार्च के बीच जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी युवक सत्यम के साथ उसके परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.