बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक 28 जून की शाम करीब छह बजे उनकी 21 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, नामजद मुकदमा दर्ज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर 29 जून को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्...