बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भोर करीब तीन बजे 19 वर्षीय बेटी घर से चली गई है। खोजबीन करने पर पता चला कि दूसरे गांव का युवक शादी का झांसा देकर बेटी को अपने साथ ले गया है। बेटी 30 हजार रुपये व मोबाइल अपने साथ ले गई है। बेटी को भगाने में युवक के पिता का हाथ है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम अचलपुर निवासी सुरेंद्र व उसके बेटे नाम अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करके तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...