शादी का झांसा देकर युवती को मुंबई ले गया, गिरफ्तार
औरंगाबाद, जुलाई 28 -- मदनपुर थाना क्षेत्र से एक युवती को शादी का झांसा देकर मुंबई ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती और आरोपित युवक को मुंबई से बरामद कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपित को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान वार गांव निवासी 19 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मदनपुर थाना में उसके विरुद्ध पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। थाना के अवर निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुंबई पहुंचकर दोनों को बरामद किया और आरोपित को गिरफ्तार कर मदनपुर ले आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.