जहानाबाद, जुलाई 12 -- अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 की एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के द्वारा शादी से इनकार करने के बाद शनिवार को पीड़िता सदर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी। पीड़िता ने बताया कि रोहतास के विक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 निवासी मोहम्मद जिलानी वारसी पिता मोहम्मद अख्तर हुसैन के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार कई वर्षों तक यौन शोषण किया गया एवं कई बार शादी करने के लिए तिथि भी निर्धारित की गयी लेकिन तिथि पर शादी नहीं की। शादी में दहेज के लिए मोटी रकम मांगी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर युवक के द्वारा कई बार अवैध संबंध बनाया गया। पीड़िता के आवेदन पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.