दुमका, मई 24 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सोमलाल हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानतआरोप और शिकायत पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी सोमलाल पिछले करीब डेढ़ साल से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती का घर आरोपी के गांव से कुछ ही दूरी पर बताया जा रहा है, जिसके कारण दोनों के बीच पहले से जान पहचान थी। युवती के अनुसार जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने 16 मई को शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर लिखित ...