बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी ग्राम चेतिवा इटईरामपुर निवासी राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया। युवती भी मिल गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया। न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेज दिया है।गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मेरी 18 वर्षीय बेटी को युवक ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से इंकार कर रहा है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी व युवती की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष की टीम ने शन...