उन्नाव, अप्रैल 24 -- सफीपुर। कस्बे के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने बांगरमऊ के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कस्बा सफीपुर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका संपर्क पिछले तीन सालों से बांगरमऊ थाना क्षेत्र के हबीबनगर मोहल्ला निवासी शहनवाज से था। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे माया पैलेस के सामने एक स्थान पर भी शहनवाज ने उसके साथ संबंध बनाया और जल्द शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद जब भी उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और अब शादी से इंकार कर रहा है...