पीलीभीत, जनवरी 8 -- बीसलपुर। युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि एक युवक उससे एक वर्ष से बात कर रहा था। शादी का भरोसा दिया और इसके बाद घर आना जाना हो गया। आरोप है कि युवती को घुमाने भी ले गया था। आरोप है कि नौ नवंबर 2025 को शादी के लिए कहा तो भागकर शादी करने की बात कही। आरोप है कि युवक ने जब अपने माता पिता से शादी के लिए कहा तो उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की। शादी का झांसा देकर युवक यौन शोषण करता रहा। अब शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रजत कुमार व उसके माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.