शाहजहांपुर, मई 24 -- ददरौल। थाना आरसी मिशन पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना आरसी मिशन क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव रौसर कोठी निवासी जितेंद्र गौतम उर्फ अजय निवासी गांव रौसर कोठी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने और परिजनों ने शादी करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया। यह भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत शनिवार को आरोपी जितेंद्र गौतम को गांव चौढेरा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...