शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी फरार
गंगापार, अगस्त 28 -- एक विधवा महिला ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि मऊआइमा थाने में पहले शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मऊआइमा थाना क्षेत्र की एक महिला के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने और उसके बच्चों को अपनाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बने। महिला का आरोप है कि 23 अगस्त 2026 को युवक उसके घर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.