गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह। शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किये जाने तथा गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात कराने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में 25 वर्षीया पीड़िता की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगीटांड़ निवासी मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने उसे न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पीड़िता पचंबा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामलापीड़िता का कहना है कि वह सेविका का कार्य करती थी। इसी बीच जुलाई 2024 में कार्य के दौरान मनोज सिंह आए तथा उससे सम्पर्क कर बार-बार मिलने लग...