शादी का झांसा देकर भाभी व ननद को भगा ले गए
बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर भाभी और ननद को भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 27 मार्च की शाम करीब सात बजे उनकी बेटे की पत्नी और बेटी को दो लोग मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गए। शादी का झांसा देकर बहू व बेटी को आरोपी अनुज गुप्ता और साहिल यादव अपने साथ भगाकर ले गए। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.