बस्ती, मार्च 14 -- बभनान। गौर पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि आरोपी अमीरुल्लाह उर्फ कुन्ना निवासी सोनहा के खिलाफ किशोरी को बहला कर भगा ले जाने, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को टीम ने शिवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई बृजलाल दत्त, हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद गौड़ और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...