मैनपुरी, मई 1 -- एलाऊ। बुलंदशहर निवासी एक युवती से साथ में नौकरी करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने बाद में शादी से इनकार कर दिया तो युवती ने एलाऊ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले औंछा क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बुलंदशहर निवासी एक युवती ने एलाऊ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पिछले दो वर्षों से नोएडा में अपनी बहन के यहां रहकर एक प्राईवेट कंपनी में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी विनय कुमार से हुई। विनय कुमार नोएडा में ही नौकरी करता था। नौकरी के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेमसंबंध हो गए। युवती का आरोप है कि विनय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.