अलीगढ़, मार्च 27 -- जवां, संवाददाता। क्षेत्र की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 2023 में उसके पति की मृत्यु हो गई जिसके कारण वह मायके में रहने लगी। कुछ दिनों बाद विकास पुत्र विज्जु निवासी बरौली ने उससे कहा कि वो उससे शादी करेगा और विकास मुझे अपने घर ले आया। काफी दिनों तक विकास ने उसे अपने साथ अपने घर में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए अब जब वह विकास पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो विकास ने शादी करने से मना कर दिया और कहा कि मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा। महिला का आरोप है कि विकास की मां और बहन उसे धमकी देती है कि अगर थाने विकास से शादी की तो तुझे जान से मार देंगे। पीड़ित ने थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है।युवती के अपहरण और हत्या की धमकी, मुकदमा जट्टारी। टप्पल क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने अपनी 19 वर्ष...