रुद्रपुर, मई 7 -- सितारगंज। सितारगंज में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए कहने पर गाली-गलौज करने व धमकाने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सितारगंज निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड 8 निवासी वसीम ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर उसने साफ इनकार कर दिया। साथ ही गाली गलौज और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.