एटा, मई 10 -- एटा। शादी का झांसा देकर पीड़िता से अवैध संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर घरवालों ने भी पिटाई की। पीड़िता ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी वसीम निवासी नदराला ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। शादी की कहने पर आरोपी पहले टालता रहा और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। घरवालों से शिकायत की। घरवालों ने पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है。

दहेज न देने पर गर्भपात कराने का आरोप एटा। शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विकास भारती निवासी भीमताल नैनीताल उत्तराखंड सहित छह ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उत्पीड़न किया। आरोप ह...