बरेली, जून 27 -- गर्भवती होने पर गर्भपात कराया एसएसपी से कार्रवाई की मांग बहेड़ी/ देवरनियां। एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। प्रेमी पर गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कर शादी से इंकार करने का आरोप लगाकर एसएसपी से प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत का विवरण देवरनिया थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसके अपने पति से संबंध सही नहीं थे। इस वजह से ज्यादातर समय वह देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां रहती थी। आरोप है, कि उसकी बहन के गांव के रहने वाले एक युवक से जान पहचान हो गई। युवक ने उससे निकाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वह उसको यही दिलासा देता रहा कि वह उससे निकाह कर साथ रख लेगा और शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती भी हो गई। अ...