पीलीभीत, अगस्त 30 -- पूरनपुर संवाददाता। परिजनों की गैर मौजूदगी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है प्रेमी शादी का झांसा देकर पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई के गांव की रहने वाली युवती 27 अगस्त को घर में अपने भाई के साथ थी। परिजन रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है इस दौरान गांव का ही आरोपी हरीश उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। घर वापस लौटे युवती के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई। युवती ने उन्हें बताया कि पहले भी हरीश शादी का झांसा देकर उस के साथ दुष्कर्म कर चुका है। युवती परिजनों के साथ युवती थाना घुंघचाई पहुंची और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी हरीश पुत्र मातादीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंद...