गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- - शादी के दिन किया इंकार, जान से मारने की दी धमकी लोनी, संवाददाता। थाना लोनी क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने शादी के दिन बरात लाने से इंकार कर दिया। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती एक निजी कंपनी में पिछले करीब आठ वर्ष से नौकरी कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके साथ लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर निवासी विनोद भी नौकरी करता है। जान पहचान होने के चलते वह घर आने लगा था। इस दौरान युवक ने शादी की बात की। आरोप है कि परिजनों द्वारा शादी के लिए राजी होने पर युवक उसे...