रुडकी, मार्च 20 -- ​मंगलौर, संवाददाता। एक युवती ने युवक पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और बंधक बनाकर जबरन निकाह करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान सहारनपुर के सड़क दुधली में युवक अनस से हुई थी। आरोप है कि अनस ने प्रेमजाल में फंसाकर अक्टूबर और दिसंबर 2023 में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...