कोडरमा, मई 14 -- मरकच्चो। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में महिला ने बताया कि उनकी पुत्री सात मई को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के बभंडी निवासी विनोद राय के पुत्र दीपक कुमार (26 वर्ष) उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर घर से बाहर बुलाकर अपने साथ भगा ले गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, मरकच्चो थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंद...