शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, युवक हिरासत में
गिरडीह, सितम्बर 20 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 168/26 दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। आवेदन के अनुसार, चपुआडीह पंचायत के बुच्चानवाडीह निवासी मो. शाहिद पर आरोप है कि उसने 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर करीब एक साल तक यौन शोषण किया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बनाता रहा। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। मामले का खुलासा 19 सितंबर की रात करीब 9 बजे हुआ। परिजनों के अनुसार नाबालिग शौच जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.