लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र में एक निजी हॉस्पिटल संचालिका ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी को उसके कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी हुई, तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके अलावा आरोपी पर उसकी बड़ी और छोटी, दोनों बेटियों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने और उनका शोषण करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में आठ धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालकटोरा निवासी महिला के अनुसार, दिसंबर 2024 में मल्हपुर, न्यू हैदरगंज निवासी नौशाद अली अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए उसके अस्पताल आया था। इसके बाद अस्पताल में दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और वह घर भी आने-जाने लगा। आरोप है कि नौश...