बरेली, अप्रैल 3 -- शीशगढ़, संवाददाता। कस्बे में दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी से इनकार करने के बाद यह मामला सामने आया। पीड़िता की मां तस्लीम बानो ने शीशगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार,उनकी बेटी का कस्बे के ही एक युवक से दो साल से संबंध था। युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए लेकिन अब शादी करने से मना कर रहा है। मां ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक अन्य युवक ने उनकी बेटी का आपत्तिजनक स्थिति में बिना अनुमति के अपने फोन से वीडियो बनाया। आरोपियों पर आरोप है कि वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी पर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। ...