शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व पांच लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- बसरेहर। थाना बसरेहर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पांच लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उनके पति 19 नवंबर 2016 को बिजली के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। इसके बाद विद्युत दुर्घटना मुआवजा योजना के तहत उसे पांच लाख रुपये मिले थे। पति की मौत के बाद वह अपनी बहन के घर गांव में रहने लगी। महिला का आरोप है कि उसकी बहन के घर आने-जाने वाले प्रदीप कुमार ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। प्रदीप ने शादी का भरोसा देकर उसके खाते में आई पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि अपने और अन्य लोगों के खातों में भी ट्रांसफर करा ली। महिला ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, शादी के लिए दबाव बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.