मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शुक्रवार धर दबोचा। 26 अप्रैल को एक महिला ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी लालगंज के बहुती निवासी ईशू को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...