श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया क्षेत्र निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी दम्पति को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही प्रत्येक को 35 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया। आरोपी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसकी पत्नी को इस अपराध में साथ देने की सजा दी गई। सिरसिया थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने चार वर्ष पहले सिरसिया थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले के अरोक्षा थाना क्षेत्र स्थित नरायनपुर गांव निवासी राम प्रसाद अपनी पत्नी के सहयोग से उसकी पुत्री को बहका ले गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़ित की पुत्री से दुष्कर्म किया। इसमें आरोपी की पत्नी ने भी सहयोग किया। इस पर सिरसिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज क...