इटावा औरैया, मई 8 -- चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने डाक विभाग में तैनात एक पोस्टमैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से लिए गए रुपये वापस न करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिठौली थाना क्षेत्र के गांव बिडौरी निवासी धर्मेंद्र सिंह परिहार चकरनगर में डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर तैनात है। आरोपी पहले उसके पति के संपर्क में आया और धीरे-धीरे घर आने-जाने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी से तलाक होने की बात कहकर उससे शादी करने का वादा किया और इसी झांसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी अस्थायी रूप से लखना म...