शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गोरारायपुर निवासी महताब पुत्र कल्लू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, बहादराबाद से आरोपी गिरफ्तार मामले की विवेचना के दौरान रोजा थाना पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को शा...