बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। शादी का झांस देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ललिया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मना करने पर पिटाई करते हैं। कुछ लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम मुरिहवा निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्र, इनके साथी संतोष निषाद, लवकुश व मनोज पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर स्थित लौकहवा डिप के पास वीरेंद्र कुमार मिश्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...