शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल
बागपत, जून 19 -- रमाला। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती की तहरीर पर पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि असारा निवासी मनव्वर ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे में आरोपी ने करीब एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर रमाला थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को असारा रेलवे हाल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.