पीलीभीत, अप्रैल 9 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना जहानाबाद में 13 मार्च को मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमे में थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी उबेद पुत्र अमीर अहमद पर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उबैद समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुख्य आरोपी उबेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...