लखनऊ, सितम्बर 16 -- लखनऊ, संवाददाता। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले नीट अभ्यर्थी को मदेयगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ तीन वर्ष तक लिवइन में रहा। इसके बाद शादी करने से मना कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया कि खदरा के अवध वाटिका निवासी एहसान अंसारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तीन वर्ष पहले एहसान से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी एहसान ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। तीन वर्ष तक वह उसके साथ लिवइन में रही। इस दौरान एहसान ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी के नाम पर अक्सर टालमटोल कर जाता। कुछ दिन पहले उसने एहसान पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर वह शादी करने से मना कर गालियां देने लगा। विरोध पर एहसान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इंस्...