उरई, जून 13 -- उरई। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने हमीरपुर के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।पीड़िता के अनुसार वर्ष 2024 में झांसी के युवक से शादी के बाद दहेज उत्पीड़न पर वह मायके आ गई। मुकदमे की पैरवी के दौरान हमीरपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने मुकदमा निपटाने का झांसा देकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों के पिता ने जाल में फंसाकर किया युवती का रेप, दोस्तों को बांटी वीडियो दबाव में फर्जी विवाहनामा भी बनवाया। बीती 8 जून 2026 को आरोपी घर में घुसकर मारपीट करने लगा और पहली पत्नी की त...