वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। चेतगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में गाजीपुर के जखनिया के भाला खुर्द निवासी अशोक यादव को मंगलवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कैंट क्षेत्र की शादीशुदा युवती से आरोपी तीन साल से संपर्क में था। चेतगंज स्थित अपने रिश्तेदार के होटल में रहता था। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से मुकर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...