फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- शमसाबाद।थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्जकरायी गयी है कि मैनपुरी जनपद के ओरछा थाना अंतर्गत गांव के एक युवक ने शादी का वायदा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया। जब इसका विरोध किया गया तो युवक के साथ कई अन्य लोगों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...