अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा नगर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक सम्बंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। युवती बीते दिनों अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी। कोतवाली टांडा क्षेत्र के मोहल्ला नैपुरा निवासी करन पुत्र रामचंद्र का जनपद गोरखपुर निवासी दूर के रिश्तेदार की पुत्री से टेलीफोनिक सम्बंध था। उसके उपरांत करन ने युवती को शादी का झांसा देकर कांशीराम कालोनी में उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाया। युवती की ओर से शादी के लिए दबाव बनाने पर येन केन प्रकारेण टालता रहा। फिर शादी से इंकार कर दिया। बीते बुधवार को पीड़िता अपनी मां के साथ करन के घर गई तो पीड़िता को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवा...